CBSE 12वीं का रिजल्ट जारी, 99.37% स्टूडेंट्स हुए पास

By: Pinki Fri, 30 July 2021 2:28:16

CBSE 12वीं का रिजल्ट जारी, 99.37% स्टूडेंट्स हुए पास

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) द्वारा 12वीं का परिणाम जारी कर दिया है। स्टूडेंट्स ऑफिशियल वेबसाइट cbseresults.nic.in के जरिए अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। बोर्ड द्वारा जारी आधिकारिक बयान के मुताबिक कक्षा बारहवीं का परिणाम आज दोपहर 2 बजे घोषित किया गया है। अब अटकलें लगाई जा रहीं हैं कि कक्षा 10वीं का परिणाम 1 अगस्त को जारी हो सकता है। इस साल सीबीएसई की 12वीं कक्षा में 99.37% स्टूडेंट्स पास हुए हैं।1304561 छात्रों का परिणाम घोषित किया गया है। दिल्ली क्षेत्र का अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन इस साल कुल 99.84% दर्ज किया गया है।

सीबीएसई 12वीं के रिजल्ट में 2019 में करीब 1 लाख छात्रों की कंपार्टमेंट आई थी। 2020 में इस श्रेणी में छात्रों की संख्या गिरकर 87,651 हो गई थी। लगातार दूसरे साल सीबीएसई 12वीं के रिजल्ट में कोई मेरिट लिस्ट जारी नहीं होगी। पिछले साल भी बोर्ड द्वारा मेरिट सूची जारी नहीं की जा सकी थी। क्योंकि परिणाम वैकल्पिक मूल्यांकन के आधार पर ही तैयार किए गए थे।

सीबीएसई 12वीं के पिछले साल के रिजल्ट का क्षेत्रवार पास प्रतिशत

त्रिवेंद्रम - 97.67%
बेंगलुरु - 97.05%
चेन्नई - 96.17%
दिल्ली पश्चिम - 94.61%
दिल्ली पूर्व - 94.24%
पंचकुला - 92.52%
चंडीगढ़ - 92.04%
भुवनेश्वर - 91.46%
भोपाल - 90.95%
पुणे - 90.24%
अजमेर - 87.60%
नोएडा - 84.87%
गुवाहाटी - 83.37%
देहरादून - 83.22%
प्रयागराज - 82.49%
पटना - 74.57%

ऐसे तैयार किया गया रिजल्ट

बोर्ड के तय दिए गए क्राइटेरिया के मुताबिक इस साल 12वीं का रिजल्ट 30:30:40 के फॉर्मूले पर तैयार किया गया है। मार्किंग स्कीम के मुताबिक 10वीं और 11वीं के 5 में से जिन 3 सब्जेक्ट में स्टूडेंट्स ने सबसे ज्यादा स्कोर किया होगा, उन्हीं को रिजल्ट तैयार करने के लिए चुना जाएगा। वहीं, 12वीं के यूनिट, टर्म और प्रैक्टिकल एग्जाम में मिले अंकों के आधार पर तैयार किया जाएगा।

क्या है 30:30:40 फॉर्मूला?

CBSE के बनाए पैनल ने 12वीं के छात्रों के मूल्यांकन के लिए 30:30:40 का फॉर्मूला तय किया है। इसके तहत 10वीं- 11वीं के फाइनल रिजल्ट को 30% वेटेज दिया जाएगा और 12वीं के प्री- बोर्ड एग्जाम को 40% वेटेज दिया जाएगा। CBSE ने 4 जून को 12वीं के स्टूडेंट्स की मार्किंग स्कीम तय करने के लिए एक 13 सदस्यीय कमेटी बनाई थी।

हम WhatsApp पर हैं। नवीनतम समाचार अपडेट पाने के लिए हमारे चैनल से जुड़ें... https://whatsapp.com/channel/0029Va4Cm0aEquiJSIeUiN2i
पढ़ें Hindi News ऑनलाइन lifeberrys हिंदी की वेबसाइट पर। जानिए देश-विदेश और अपने प्रदेश से जुड़ीNews in Hindi

Home | About | Contact | Disclaimer| Privacy Policy

| | |

Copyright © 2024 lifeberrys.com